क्या आप भी कोरोना को दूर भगाने का उपाय ढूढ़ रहे हैं? क्या आपके भी परिजन अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं? क्या आप भी कोरोना माहामारी से डर कर कोई न कोई बचने का उपाय कर रहे हैं? तो अब डरने की बात नही है। क्योंकि हम आपको बताएंगे एक ऐसी चाय के बारे में जो आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ाकर आपको कोरोना से लड़ने में मदद करेगी। आपने गिलोय काढ़ा का नाम तो सुना ही होगा।जिसे हम गिलोय टी भी कह सकते हैं। तो आज हम जानेंगे गिलोय काढ़ा कैसे बनायें, वो भी घर पर।
यह एक ब्लैक टी (काढ़ा चाय) के रुप में भी मशहूर है और आप इसे पी कर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ा सकते हैं। वैसे तो बाजार में बहुत सी महंगी महंगी giloy tea मिलते है। उनके giloy tea bags भी मिलते हैं लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि घर पर आसानी से कैसे giloy tea बनाई जाए। तो आइये जानते हैं कैसे बनती है गिलोय टी या गिलोय काढ़ा .
यह भी पढ़ें – गिलोय के ये चमत्कारी फायदे जानकर दंग रह जायेंगे
विषय सूची
गिलोय काढ़ा कैसे बनाये – Giloy ka Juice Banane ka Tarika
चाय बनाने की बहुत सारे तरीके हैं। जिनमें से हम आज आपको यहां एक तरीका बताएंगे। आप इसे giloy green tea अथवा काढ़ा चाय भी कह सकते हैं क्योंकि हम इसमें दूध का प्रयोग नहीं करेंगे। गिलोय को अमृता भी कहते है इसलिये हम इसे amrita giloy tea भी कह सकते हैं।
गिलोय काढ़ा बनाने की आवश्यक सामाग्री
(2 व्यक्ति के अनुसार नाप)
पानी – 3 कप
हल्दी – आधा छोटा चम्मच
नीबू – आधा कटा हुआ
गुड़ – स्वादानुसार
तेजपत्ता – एक
लौंग – 2
इलायची – 2
कालीमिर्च – 5
अदरक
तुलसी की पत्ती – 5
चाय की पत्ती – एक चम्मच
गिलोय की लकड़ी का एक टुकड़ा
अगर लकड़ी नही है तो बाबा रामदेव का लिक्विट गिलोय भी ले सकते हैं – 2 बड़ा ढक्कन
गिलोय काढ़ा बनाने की विधि- Giloy Tea Preparation in Hindi
- सबसे पहले एक बर्तन लें।
- बर्तन में पानी डालकर गैस पर गर्म होने रख दें।
- इसमें तेजपत्ता, चाय की पत्ती, गुड़, हल्दी, तुलसी की पत्ती और अगर बाबा राम देव वाला गिलोय है तो वो भी दो ढक्कन डालें।
- फिर अदरक, काली मिर्च, लौंग, इलाइची, अगर आपके पास गिलोय की लकड़ी है तो सभी ची़जों को अच्छी तरह से कूट लें फिर डालें।
- चाय तब तब खौलने दें जब तक चाय आधी न हो जाए।
- चाय को छन्नी का सहायता से कप में छान लें।
- इसमें नींबू का रस डाल लें।
- अब आप यह जायकेदार giloy tea ya giloy juice का लुफ्त उठा सकते हैं।
यह भी पढ़े – Navratri Diet Plan : नवरात्रि पर क्या खाएं क्या न खाएं
एक दिन में गिलोय का सेवन कितनी मात्रा में करें – Giloy ko kaise use kare
आयुर्वेद के अनुसार, एक दिन में स्वस्थ मनुष्य गिलोय की 20 gm मात्रा का अधिकतम सेवन कर सकता है। जूस के साथ भी इसकी मात्रा 20 ml से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। गिलोय का सेवन इससे ज्यादा करने पर नुकसान भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें – Navratri Food For Fasting: नवरात्रि में बनाएं स्वादिष्ट फलाहार
अधिकतर पूछे गए सवाल और जवाब (FAQ)
गिलोय और गोखरू का काढ़ा कैसे बनाएं
गोखरू का बीज या जड़ और गिलोय की डंडी या पत्ते को पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा न हो जाये। अब इसे छान कर डेली सुबह पियें।
गिलोय का काढ़ा कब और कैसे पीना चाहिए
गिलोय का काढ़ा सुबह खाली पेट या रात को खाना खाने से 1 घंटा पहले लेना चाहिए ।
बुखार के लिए गिलोय का काढ़ा कैसे बनाएं
गिलोय का काढ़ा बुखार में बनाने के लिए गिलोय के साथ अन्य सामग्रियों को मिलाकर आधा होने तक उबालें। सामग्रियों की लिस्ट देखने के लिए आर्टिकल पूरा पढ़ें।
गिलोय का पौधा कैसे लगाएं
अगर आप गिलोय का बीज लगाना चाहते है तो पहले मिट्टी और खाद को अच्छी तरह मिला लें। अब गिलोय के बीज को लगभग १ घंटा पानी में भिगो दें। अब बीज को पानी से निकालकर ३ इंच की दूरी पर रोपित करें। बाद में पौधा निकल आने पर इसे किसी बड़ी जगह पे लगाएं।
Disclaimer : इस लेख (article) में बताये गए तरीके केवल जानकारी बढ़ाने अथवा ज्ञान में लाने के लिए है . यह मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं है . इसलिए कोई भी टिप्स आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें .

Excellent ?
References:
Legiano Casino Bewertung xgm.guru
References:
KingMaker einzahlung 10 euro https://jam2.me/
References:
Kingmaker casino erste einzahlung bonus https://watchnow.site/charleydudgeon
References:
KingMaker einzahlung paysafecard https://link.1hut.ru/chadwickslagle
References:
Kingmaker Casino Betrug oder seriös https://mylinkbox.me/pilarrobis