बेल का शरबत पीने के नुकसान – Side Effects of Bel in Hindi

बेल का शरबत पीने के नुकसान – गर्मी का मौसम आते ही हर किसी को कुछ ठंढी चीजें खाने व पीने का मन करता है। इस मौसम सबसे ज्यादा जूस या शरबत पीना स्वास्थ्य के लिये लाभदायक होता है। कुछ जूस या शरबत ऐसे होते हैं जो हर किसी को पसंद होते हैं। इन्हीं में से एक है बेल का शरबत…गर्मी के मौसम में बेल का शरबत पीने के अनेक फायदे होते हैं क्योंकि यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

बेल एक ऐसा पेड़ है जिसका प्रत्येक हिस्सा मानव शरीर के लिये स्वास्थ्यवर्धक है। बेल का फल खाने के काम व शरबत बनाने के काम आता है, बेल की पत्ती की चटनी इत्यादि बनाने के काम आती है। इसके अलावा हिंदू धर्म में बेल की पत्तियों को भगवान शिव को चढ़ाया जाता है इसलिये यह पूजनीय होती हैं। इसके अलावा अगर इसकी जड़ व तने की बात करें तो यह विभिन्न दवाएं, काढ़ा बनाने के काम में आता है।

बेल का शरबत पीने के फायदे अनेक हैं, लेकिन वहीं अगर बेल या बेल का शरबत गलत तरीके, गलत समय या मात्रा से अधिक पीते हैं तो इसका उल्टा या बुरा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको इस बात की जानकारी मिलेगी कि बेल के नुकसान या बेल का शरबत पीने के नुकसान क्या क्या हैं। इसके अलावा कौन इसे पी सकता है कौन नहीं व बेल का शरबत कितनी मात्रा में पीना चाहिये इत्यादि जानकारियां आपको आगे आर्टिकल में जानने को मिलेगी। इसलिये आर्टिकल को पूरा पढ़ें…

बेल का शरबत पीने के नुकसान – Side Effects of Bel in Hindi

बेल विभिन्न औषधीय गुणों से सम्पन्न होता है लेकिन बेल का शरबत कभी कभी कुछ लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह जानने के लिये आर्टिकल को आगे पढ़ें…

यह भी पढ़ेंGreen Tea Pine Ka Sahi Time, 12 Fayde Aur Tarika

1) डायबिटीज पेशेंट के लिये बेल का शरबत पीने के नुकसान – Side Effects of Bel in Hindi

Diabetes (मधुमेह) के मरीजों को बेल की शरबत सीमित मात्रा में पीना चाहिये। बेल में प्राकृतिक रूप से चीनी/शुगर पाई जाती है। इसलिये बेल का या बेल का शरबत अधिक पीने से टाइप 2 डायबिटीज व हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है(*)(*)

2) किडनी के मरीजों के लिये बेल का शरबत पीने के नुकसान – Bel ka sharbat pine ke nuksan

बेल (Apple Wood) में पर्याप्त मात्रा में फास्फोरस होता है। जो किडनी की बीमारी से ग्रसित लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है (*), (*)। इसके अलावा बेल में कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है। इसलिये बेल का अधिक सेवन करने से किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है(*), (*)।

3) बेल का शरबत अधिक पीने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं – Side Effects of Apple Wood in Hindi

अगर सीमित मात्रा में बेल का सेवन किया जाए तो यह पेट की विभिन्न समस्याओं का समाधान कर सकता है। लेकिन वहीं अगर बेल का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो पाचन, अपच, कब्ज और पेचिश जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा कई बार पेट में दर्द, सूजन और पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है। इसलिए एक बार में एक ग्लास से ज्यादा बेल का शर्बत नहीं पीना चाहिए।

यह भी पढ़ेंHealth Kaise Banaye – अच्छी सेहत बनाने के टिप्स

4) सर्जरी के दौरान न पियें बेल का शर्बत सेवन – Side Effects of Bael in Hindi

बेल का जूस पीने से ब्लड का शुगर लेवल बढ़ जाता है जिसके कारण कभी कभी मरीज को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिये कोई भी सर्जरी कराने से पहले या बाद में बेल का जूस नहीं पीना चाहिए।

5) गर्भवती महिलाओं के लिये नुकसानदेह है बेल – Bel ke Nuksan

गर्भवती महिलाओं के लिए बेल के शर्बत या बेल के फल का सेवन कई बार खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा इसके सेवन से स्तनपान कराने वाली महिलाओं में दूध भी कम बनता है। बेल का व इसके शरबत का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

6) इन लोगों को बेल का शरबत पीने से बचना चाहिये

अगर आप किसी भी बीमारी जैसे थायरॉइड इत्यादि की दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो बेल के शर्बत पीने से बचना चाहिये। बेल या बेल का शरबत पीने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

अभी तक आपने जाना कि बेल का शरबत पीने के नुकसान क्या क्या हो सकते हैं। लेकिन हम जानते हैं कि बेल के फायदे भी अनेक हैं जिसे जानना बहुत जरूरी है। इसलिये नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करके बेल का शरबत पीने के फायदे जानें –

यह भी पढ़ेंबेल का शरबत पीने के फायदे

बेल का शरबत कैसे बनाएं – How to Make Apple Wood Juice

Bel ka sharbat recipe in hindi –

सामग्री

  •  1 पका हुआ बेल
  • चीनी
  • 1.5 गिलास पानी
  • काला नमक
  • भुना हुआ जीरा पाउडर
  • बर्फ
  • सफेद नमक

बेल का जूस बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले बेल का पल्प (गूदा) निकाल लें।
  2. फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिलायें।
  3. अब इसे किसी कटोरे में को छान लें।
  4. फिर इसमें चिनी, काला नमक, सफेद नमक व भुना जीरा पाउडर डालें।
  5. अब अपने हिसाब से पानी डालें।
  6. अब इसमें बर्फ डालें और सर्व करें।

अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

बेल का जूस कब पीना चाहिए?

बेल का जूस रोजाना सेवन करने से कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्या को दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही इसका सेवन लू से बचाने में भी मदद करता है।

बेल के जूस के क्या फायदे हैं?

बेल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पेट को अच्छी तरह से साफ करता है। त्वचा संबंधी परेशानियों से दूर करने के लिए बेल फायदेमंद होता है। क्योंकि यह खून साफ करता है ऐसे में बेल का शरबत पीने से आपको फायदा मिलेगा।

बेल का शरबत कैसे पीना चाहिए?

बेल का शरबत गर्मी में दोपहर में पीना चाहिये।

बेल खाने का सही समय क्या है?

बेल को दिनभर में किसी भी समय खा सकते हैं। हालांकि, इसका उपयोग दोपहर में ज्यादा किया जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसका सेवन गर्मियों में ही करना फायदेमंद होता है।

बेल की तासीर क्या है?

बेल की तासीर ठंडी होती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल का मकसद लोगों तक जानकारी पहुंचाना है। अगर आप किसी गंभीर बीमारी, एलर्जी या अन्य किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो लेख में दिए गए उपचार को करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply