एलोवेरा के फायदे – 10 Aloe Vera Benefits in Hindi

एलोवेरा या अलो वेरा जो घृत कुमारी, क्वारगंदल या ग्वारपाठा के नाम से भी जाना जाता है, एक औषधीय पौधे के रूप में विख्यात है। इसका उपयोग कई तरह की बिमारियों को खत्म करने में किया जाता है। घृतकुमारी का स्वाद बहुत ही कड़वा होता है। इसके जैल का प्रयोग व्यावसायिक रूप में उपलब्ध दही, पेय पदार्थों और कुछ मिठाइयों में एक घटक के रूप में किया जाता है। एलोवेरा के फायदे हिंदी में जानने के लिए आगे पढ़ें

माना जाता है कि घृत कुमारी के बीजों को उपयोग जैव ईधन प्राप्त करने भी किया जाता है। वैसे तो इसके बहुत सारे उपयोग होते हैं लेकिन इस लेख में हम आपको एलोवेरा का उपयोग स्वास्थ्य में कैसे किया जाता है इसकी जानकारी देंगे। तो आइये जानते हैं एलोवेरा के फायदे के बारे में…

एलोवेरा के फायदे- Benefits of Aloe Vera in Hindi

एलोवेरा एक औषधीय पौधा है। इसके साथ ही यह ऑक्सीजन भी देता है। एलोवेरा के फायदे हमारे पूरे शरीर के लिये हैं। इसे अलग अलग तरीके से प्रयोग करके हम अपने शरीर की विभिन्न समस्याओं को खत्म कर सकते हैं। आगे पढ़ें Benefits of Aloe Vera in Hindi …

वजन घटाने में एलोवेरा के फायदे – Aloe Vera for Weight Loss Hindi

Use of Aloe Vera in Hindi : वजन बढ़ना शायद ही किसी को पसंद होगा। इसके लिये कई लोग पेट कम करने के उपाय ढ़ूढ़ते हैं। क्या आप जानते हैं कि वजन बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं। इनमें सबसे बड़ा कारण है हमारा खानपान। अगर हम अपनी डाइट सही नहीं रखेंगे तो इसका असर हमारे शरीर पर पड़ेगा।

शरीर का मोटापा कम करने के लिये हमें सबसे पहले तो एक्सरसाइज या योगा करना चाहिये। लेकिन कुछ ऐसी भी खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें खाने से हमारे मोटापे पर काफी असर पड़ेगा। इनमें से एक है एलोवेरा। Aloe Vera juice ke fayde इसमें उपयोगी हो सकता है। दरअसल एलोवेरा में एंटी-ओबेसिटी गुण मौजूद होता है जिसकी वजह से मोटापे की समस्या कुछ हद तक कम हो सकती है। इसके अलावा यह ऊर्जा खपत को बढ़ाता है और शरीर में फैट को कुछ हद तक कम कर सकता है।

यह भी पढ़ें – पढ़िये वजन कम करने के लिये लौंग के फायदे

कब्ज में एलोवेरा के फायदे – Aloe Vera for Acidity Hindi

Acidity में एलोवेरा का रस फायदेमंद(Aloe Vera ke Fayde) हो सकता है। एलोवेरा में लैक्सेटिव गुण (Laxative – पेट साफ करने का गुण) मौजूद होता है। कब्ज के दौरान कई बार विशेषज्ञ लैक्सेटिव खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह देते हैं। यह मल को मुलायम कर पेट साफ करने में मदद कर सकता है। हालांकि ऐसा करने से पहले एक बार डॉक्टरी सलाह आवश्य लें।

डायबिटीज में एलोवेरा के फायदे – Aloe Vera for Diabetes Hindi

घृतकुमारी के सेवन से टाइप 2 डायबिटीज से ग्रस्त मरीज का ब्लड शुगर लेवल कुछ हद तक संतुलित हो सकता है। दरअसल, एलोवेरा का एंटी-डायबिटिक गुण मधुमेह में प्रभावकारी हो सकता है। इसके अलावा, डायबिटिक चूहों पर किए गए शोध में पाया गया कि एलोवेरा की पत्तियां भी मधुमेह में असरदार साबित हो सकती हैं। हालांकि ग्वारपाठा (एलोवेरा) के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

यह भी पढ़ें – डायबिटीज में इलायची के जबरदस्त फायदे

कोलेस्ट्रॉल के लिए एलोवेरा के फायदे – Aloe Vera for Cholesterol Hindi

कोलेस्ट्रॉल की समस्या में एलोवेरा का सेवन करने से आपको काफी लाभ हो सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एलोवेरा के सेवन से न सिर्फ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम हो सकता है, बल्कि लिवर कोलेस्ट्रॉल (Aloe Vera ke Fayde) भी कम हो सकता है। इसके अलावा, एलोवेरा में मौजूद हाइपोकोलेस्ट्रोमिक प्रभाव (कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाला गुण) कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक हो सकता है।

हृदय रोग से बचाव के लिए एलोवेरा के फायदे – Aloe Vera for Heart Hindi

aloe vera ke gun
aloe vera ke gun

हमारे शरीर के कई रोगों के लिये Aloe Vera gel ke fayde हो सकते हैं। इनमें से एक है हृदय रोग। इसे सिद्ध करने के लिये चूहो पर एक शोध किया गया है जिसमें पता चला है कि एलोवेरा हृदय रोग के जोखिम खासकर डॉक्सोरूबिसिन दवा (कैंसर उपचार के लिए) के दुष्प्रभाव से होने वाली समस्याओं को कम कर सकता है। इसके अलावा, एनसीबीआई की एक और अध्ययन के अनुसार, एलोवेरा एथेरोस्क्लेरोसिस (धमनियों में प्लाक का जमने की बीमारी) को रोकने में मदद कर सकता है।

गठिया में घृतकुमारी के फायदे

शरीर के वजन, बढ़ती उम्र, विभिन्न तरह के संक्रमण के कारण कभी कभी लोग गणिया का शिकार हो जाते हैं। इसके लिये आप एलोवेरा का लाभ ले सकते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक यह ऑस्टियोअर्थराइटिस के इलाज में लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा, एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है (Aloe Vera ke Fayde) जिसके कारण इसका उपयोग जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर किसी को गठिया की समस्या अधिक है तो वो एलोवेरा के साथ-साथ डॉक्टरी चिकित्सा को भी प्राथमिकता दें।

स्वस्थ्य मुंह के लिए एलोवेरा फायदेमंद

Aloe Vera Juice Benefits in Hindi : कई बार ऐसा होता है कि अगर हम अपने कई समय से कुछ खाते नहीं या पानी नहीं पीते तो हमारा मुंह सूख जाता है और उसमें से दुर्गंध आने लगती है। जिससे हमारे मुंह में कई तरह के बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाते हैं। ऐसे में आप एलोवेरा का उपयोग किया जा सकता है। एलोवेरा के फायदे दंत चिकित्सा के क्षेत्र में बेहद उपयोगी होता है। इसका कारण यह है कि एलोवेरा में एंटीमाइक्रोबायल गुण पाये जाते हैं। एलोवेरा के माउथ वॉश, टूथपेस्ट भी बनाये जाते हैं।

घाव भरने के लिए एलोवेरा – Aloe Vera lagane ke fayde Hindi

घाव भरने के लिये एलोवेरा उपयोग किया जा सकता है। यह फाइब्रोब्लास्ट्स (कोशिकाएं जो कोलेजन का उत्पादन करती हैं) के प्रसार में सुधार कर घाव भरने की प्रक्रिया को तेज कर सकता है। इसके अलावा, चूहों पर किए गए अध्ययनों में भी एलोवेरा का उपयोग घावों में सुधार करता हुआ पाया गया है। हालांकि, हमारी राय यही है कि अगर घाव पुराना, बहुत गहरा है और ठीक नहीं हो रहा है तो डॉक्टरी परामर्श जरूर लें।

इम्यूनिटी बढ़ाने में एलोवेरा के फायदेमंद – Aloe Vera for Immunity in Hindi

बदलते मौसम के साथ कई बार लोग जल्दी बीमार हो जाते हैं। ऐसे में एलोवेरा का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है।नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट (National Cancer Institute) के अनुसार, एलोवेरा इम्यून बूस्टर की तरह भी काम कर व्यक्ति को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

त्वचा के लिये एलोवेरा फायदेमंद – Aloe Vera for Skin in Hindi

benefits of aloevera for skin
benefits of aloevera for skin

एलोवेरा हमारी त्वचा के लिये काफी फायदेमंद होता है। ज्यादातर इससे फेशवॉश, जेल, क्रीम इत्यादि बनाये जाते हैं। Aloe vera gel (एलोवेरा जेल) लगाने से हमें झुर्रियों से छुटकारा मिल सकता है। एलोवेरा के सेवन से सूरज की हानिकारक किरणों के कारण होने वाली झुर्रियों (Photoaged Skin) में सुधार देखा गया।

यह कोलेजन (Collagen – त्वचा में पाया जाने वाला प्रोटीन) उत्पादन को बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा की इलास्टिसिटी (एलोवेरा के फायदे स्किन के लिए) में भी सुधार करने में मदद कर सकता है। इसे लगाने से चेहरे पर मुहांसे भी नहीं होते हैं। हालांकि कुछ लोगों को एलोवेरा सूट नहीं करता है इसलिये इसे उपयोग में लाते समय ध्यान दें।

सर्दी में ड्राई या रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा और शहद फेस मास्क का इस्तेमाल करना एक काफी अच्छा उपाय है।एलोवेरा तो त्वचा को नरम और मुलायम बनाता ही है, शहद भी ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, जब स्किन में नमी कम होती है, तो त्वचा रूखी हो जाती है।

बालों के लिए एलोवेरा जेल – Aloe Vera for Hair in Hindi

Aloe Vera ke Fayde : बालों को स्वस्थ रखने के लिए भी एलोवेरा (एलो वेरा जेल) लाभकारी हो सकता है। दरअसल, बालों को स्वस्थ रखने और झड़ने से रोकने के लिए एलोवेरा (aloe vera gel ke fayde in hindi) को हर्बल औषधि की तरह उपयोग किया जाता रहा है। इससे बालों में शाइनिंग भी आती है। अगर किसी को बाल झड़ने या बालों से संबंधित कोई गंभीर समस्या है, तो बेहतर है कि विशेषज्ञों की राय लें और उसके बाद ही एलोवेरा जेल का उपयोग करें।

एलोवेरा जूस बनाने की विधि

  • सबसे पहले एलोवेरा के पत्ते को तोड़कर उसे अच्छी तरह धो लें।
  • अब इसके किनारे के भाग व ऊपर की लेयर को काट कर अलग कर दें।
  • इसमें से निकले जैल को पानी या फ्रूट जूस के साथ मिलाकर मिक्सर में मिक्स कर लें।
  • अब इसे ग्लास में छान कर पियें।
  • Aloe Vera Juice में नींबू व नमक भी मिला सकते हैं।
  • अगर इसे बिना स्टोर किया ताजा ही पियें तो यह ज्यादा फायदा पहुंचाता है।

Aloe Vera Juice Kaise Piye

सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस का सेवन करें। पेट संबंधी कोई भी बीमारी हो तो सुबह 15-20 ग्राम Aloe Vera में शहद और नींबू मिलाकर सेवन करें। इसे पेट संबंधी समस्याओं के साथ-साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

एलोवेरा के फायदे – वीडियो यहाँ देखें – Benefits of Aloe Vera Video in Hindi

अधिकतर पूछे गए सवाल और उनके जवाब – FAQ

एलोवेरा चेहरे पर कैसे लगाया जाता है ?

एक बाउल में 2 चम्मच शहद, 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर aloe vera face mask बना लें। अब इसे चेहरे पर लगा लें। ध्यान रहे यह आंखों में न छूने पाये। इसके बाद aloe vera mask को 10 मिनट्स के लिए रहने दें, फिर धो लें।

एलोवेरा के नुकसान क्या है?

एलोवेरा रस को सावधानी से ना पिया जाय तो एलर्जी हो सकती है। कभी कभी जेल लगाने से त्वचा पर दाने या पित्ती, खुजली या सूजी हुई त्वचा, सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द और गले में जलन जैसे लक्षण ऐलोवेरा के सेवन की वजह से हो सकते हैं।

सुबह खाली पेट एलोवेरा खाने से क्या होता है?

एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो शरीर में मौजूद सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह में खाली पेटएलोवेरा जूस का सेवन करना चाहिये।

एलोवेरा जूस कब पीना चाहिए?

रोज सुबह खालीपेट एक चम्मच एलोवेरा जूस को एक कप पानी में मिलाकर पीने से हार्ट की प्रॉब्लम जैसी कई बीमारियों से बचाव होता है। एलोवेरा जूस के फायदों को जानते हुए लोग इसे दिन में दो या तीन बार पीते हैं।

एलोवेरा चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

घाव भरने के लिये एलोवेरा उपयोग किया जा सकता है। यह फाइब्रोब्लास्ट्स (कोशिकाएं जो कोलेजन का उत्पादन करती हैं) के प्रसार में सुधार कर घाव भरने की प्रक्रिया को तेज कर सकता है।

Disclaimer : इस लेख (article) में बताये गए तरीके केवल जानकारी बढ़ाने अथवा ज्ञान में लाने के लिए है . यह मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं है . इसलिए कोई भी टिप्स आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें .

सन्दर्भ :

https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2763764/

https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC7144722/

This Post Has 7 Comments

  1. vvjili

    For all things ‘vvjili’, this is the place. No cap, it’s worth a look. vvjili

  2. wim4444

    Word on the street is ‘wim4444’ is fire. Giving it a try and so far so good! Def worth checking. wim4444

  3. win123bet

    ‘win123bet’ gives you a smooth betting experience, you’ll be hooked! Give it a shot. win123bet

  4. 522betlogin

    522betlogin is my go-to! Quick login, easy to navigate. Seriously, if you’re looking for a smooth online experience, check out 522betlogin.

  5. ivibbet

    I’ve been using ivibbet for a few weeks now. Good bonuses and the customer service is responsive. I can’t complain. Give them a try ivibbet.

  6. plataformawin656

    Gave plataformawin656 a try last week. Pretty standard, but had some good deals going on. Navigation is so so, but worth a shot when they have promotions running. Find it at plataformawin656.

Leave a Reply