बारिश में न खाएं ये 10 चीजें – Foods to Avoid in Monsoon

Foods to avoid in monsoon: बारिश का मौसम शायद ही किसी को न पसंद हो लेकिन यह बारिश बहुत सी बीमारियां, इन्फेक्शन भी साथ लाती है। बारिश के मौसम में सभी लोग बाहर का खाना, चटपटा, चाय-कॉफी खाना पसंद करते हैं। यह हमें बीमार बना सकता है क्योंकि मानसून या बारिश के मौसम में वातावरण में नमी भरी रहती है जिससे किटाणु, फंगस, बैक्टीरिया पैदा होते हैं। यह हमारे खानपान पर भी असर डालते हैं। इनसे कई बीमारियां भी पैदा होती हैं जैसे-कोलेरा, टाइफाइड बुखार, मलेरिया, डेंगू आदि। ऐसे में हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिये बारिश के मौसम में क्या खाना चाहिये क्या नहीं। आइए जानते हैं कि बारिश के मौसम में क्या नहीं खाना चाहिए…

बारिश में क्या नहीं खाना चाहिए – 10 Food To Avoid During Monsoon

बारिश में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिसे लोग खाना पसंद करते हैं, लेकिन यह नुकसानदायक होती है। आइये जानते हैं क्या हैं वो चीजें (1)(2)

1. स्ट्रीट फूड या बाहर का खाना – Foods to Avoid in Monsoon

बारिश में बाहर का खाना खाने से उल्टी, दस्त, टायफाइड बीमारियां हो सकती है। मानसून में बैक्टीरिया, वायरस सभी तेजी से बढ़ने लगते हैं जो बाहर के खुले खाने व अन्य चीजों पर अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं इसलिये बारिश में बाहर का चीजें जैसे – गोलगप्पे, चाट-टीक्की, चाउमीन, पकौड़ें, समोस नहीं खाना चाहिये।

2. दही खाने से बचें – Avoid Curd during Monsoon

दही खाने के फायदे अनेक हैं लेकिन बारिश के मौसम में दही खाना नुकसादायक हो सकता है। दही की तासीर ठंडी होती है ये साइनसाइटिस को बढ़ावा देता है। जिससे सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखर हो सकता है। इसके अलावा दही में पहले से ही बैक्टीरिया होते हैं और बारिश में वातावरण में भी बैक्टीरिया होते हैं जिससे यह पेट की समस्या को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में दही के साथ छाछ व मट्ठे का सेवन करने से भी बचें।

3. हरी पत्तेदार सब्जियां न खाएं – Avoid Green Vegetables in Rainy Season

बारिश में क्या नहीं खाना चाहिए – बारिश के मौसम में Humidity ज्यादा होती है जिससे फंगस, बैक्टीरियां तेजी से बढ़ते हैं। यह खुली सब्जियों जैसे – साग, पालक, मेथी, गोभी, बीन्स इत्यादि पर अपना असर डालते हैं। जिसे खाकर पेट की बीमारियां हो सकती है। इसकी जगह पर करेला, तरोई, नेनुआ आदि खा सकते हैं। इसके अलावा मशरूम के सेवन से भी बचना चाहिये।

4. सीफूड व नॉनवेज न खाएं – Avoid Nonveg during Monsoon

बारिश का मौसम मछली व अन्य समुद्री जीवों के लिए प्रजनन का मौसम होता है। वहीं बारिश के मौसम में पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है जिससे मांस-मछली आदि को पचने में कठिनाई होती है। साथ ही फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।

5. पैक्ड व फ्रोजन फूड्स, ड्रिंक्स पीने से बचें – Avoid Freeze and Frozen Foods

पैकेट व फ्रोजन फूड्स और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें। इससे पेट में इंफेक्शन हो सकता है। इसकी जगह पर ताजा जूस, नींबू पानी और जलजीरा का सेवन कर सकते हैं।

6. तली हुई चीजें खाने से बचें – Foods to Avoid in Monsoon

बारिश में क्या नहीं खाना चाहिए – मॉनसून के मौसम में पाचन तंत्र कमजोर होने के कारण तली भुनी, ज्यादा तेल से बनी चीजें खाने से बचना चाहिये। वहीं इन सभी चीजों से पित्त बढ़ता जो खाने को पचाने व अन्य बीमारियों को बढ़ाता है।

7. सलाद खाने से बचें – Avoid Salad in Monsoon

बारिश के मौसम में कच्चे खाद्य पदार्थ (Raw Foods) खाने से बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन का कारण बनता है। इसकी जगह पर उबली और पकी हुई सब्जियां खाएं।

8. चाय-कॉफी कम पियें – Avoid Caffeine in Rainy Season

मानसून में सभी लोग चाय या कॉफी के दिवाने होते हैं, लेकिन यह शरीर को डिहाइड्रेट कर सकती है। इसके अलावा एल्कोहल का सेवन करने से भी बचें।

9. बासी खाने से हो सकता है पेट में इंफेक्शन – Foods to Avoid in Monsoon

बासी खाना सेहत के लिये हानिकारक होता है। वहीं मानसून सीजन में बासी खाने में कीटाणु व फंगस लगने की संभावना बढ़ जाती है। जिसकी वजह से Stomach Infection हो सकता हैय़

10. ठंडी चीजें तबियत बिगाड़ सकती है – Foods to Avoid in Monsoon

बारिश में क्या नहीं खाना चाहिए – ठंडी खाद्य पदार्थों व आइसक्रीम इत्यादि को खाने से बचना चाहिये। यह वायरल फीवर, सर्दी, खांसी, जुकाम, गला खराब कर सकते हैं। बारिश को मौसम में वातावरण में बैक्टीरिया की अधिकता होने से ये बीमारियों जल्दी पकड़ लेती है।

देखें वीडियो –

अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

बारिश के समय में क्या खाना चाहिए?

बारिश के मौसम में हल्का भोजन करना चाहिये। जो जल्दी पच जाए।

बरसात के मौसम में कौन सी सब्जी खाना चाहिए?

बरसात के मौसम में ऐसी सब्जियां खानी चाहिए, जैसे- लौकी, टिंडा, परवल, जिमीकंद, ग्वार फली, करेला, ब्रोकली, आंवला आदि खाने चाहिए।

बरसात में कौन कौन से फल खाए जाते हैं?

सेब, लीची, अनार, आलूबुखारा, पपीता खाना चाहिये।

संदंर्भ –

1. Keeping Healthy during monsoon with Ayurveda | National Health Portal of India (nhp.gov.in)
2. Homeopathy care for Monsoon ailments | National Health Portal of India (nhp.gov.in)

Leave a Reply