विटामिन ई के फायदे – हमारे बाल व त्वचा से लेकर शरीर की अन्य समस्याओं में विटामिन ई विभिन्न तरह से फायदा पहुंचा सकता है। Vitamin E विभिन्न फलों, सब्जियों, वेजिटेबल ऑयल, कई प्रकार के अनाजों, अंडा-मांस आदि खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। यह Blood में लाल रक्त कोशिका (Red Blood Cell) बनाने के काम आता है। यह शरीर को oxygen radicals से बचाता है।
विटामिन ई का हमारे शरीर मे होना बहुत जरूरी है। इसकी कमी से विभिन्न प्रकार के रोग हो सकते हैं। विटामिन ई की कमी से होने वाले रोग में बेरी बेरी, त्वचा की बीमारियां, एनीमिया, मंदबुद्धि जैसी गंभीर बिमारियां शामिल हैं। हालांकि इनका आनुवंशिक कारण भी हो सकता है।
विषय सूची
Vitamin E क्या है – Vitamin E in Hindi
विटामिन ई यौगिकों के एक समूह का द्योतक है जिसमें Tocopherol and Tocotrienol दोनों होते हैं। विटामिन ई, सेल का अस्तित्व बनाय रखने के लिये, उनके बाहरी कवच या cell membrane को बनाए रखता है। विटामिन ई, शरीर के फैटी एसिड को भी संतुलन में रखता है।
विटामिन ई के फायदे – Benefits of Vitamin E in Hindi
बालों के लिये फायदेमंद विटामिन ई – vitamin e benefits for hair
Vitamin E हमारे बालों के लिये हर तरह से फायदेमंद हैं। बालों की शाइनिंग, ग्रे हेयर (सफेद बाल) की रोकथाम, बालों की ग्रोथ के साथ बालों को एंटीऑक्सीडेंट देता है। विटामिन ई Dead skin को हटाकर हटाकर नई स्किन को जल्दी लाने में मदद करता है इसलिए ये स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिये विटामिन ई को तेल में या दही में मिला कर लगा सकते हैं। वहीं अगर बालों या सिर में किसी भी प्रकार का इंफेक्शन हो तो इसे लगाने से पहले बालों या स्किन के डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
त्वचा या चेहरे के लिये विटामिन ई के फायदे
त्वचा को लेकर विभिन्न प्रकार की समस्याओं से निजात पाने के लिये विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हाइपरपिगमेंटेशन, मुंहासों के लिए, रूखी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए, यूवी किरणों से बचाव, एंटीऑक्सीडेंट, डार्क स्पॉट्स और दाग-धब्बों के लिए स्ट्रेच मार्क्स के लिए, फटी एड़ियों के लिए, स्किन एजिंग, सोरायसिस, एंटी इंफ्लामेटरी गुण, फटे होठों के लिए, काले घेरों के लिए फायदेमंद है।
विटामिन ई कैप्सूल चेहरे पर कैसे लगाएं

चेहरे पर इस्तेमाल के लिये Vitamin E capsule को दही, Aloevera (पढ़िये एलोवेरा के चमात्कारी फायदे), coconut oil (पढ़ें नारियल तेल के फायदे), शहद (shahad khane ke fayde), मॉश्चराइजर, लोशन या स्क्रब, नींबू के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम का तेल या नारियल तेल और विटामिन ई को मिला कर रात में लगा कर सो भी सकते हैं। बशर्ते आपको किसी भी तरह की स्किन संबंधी कोई समस्या न हो। विटामिन ई कैप्सूल कैसे लगाएं इसके लिये एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
विटामिन E कैप्सूल के फायदे
- विटामिन E कैप्सूल से आपके नाखून जल्दी बढ़ते हैं और हमेशा स्वस्थ और चमकदार बने रहते हैं।
- विटामिन ई कैप्सूल नाखून की जड़ डैमेज नहीं होते।
- विटामिन E कैप्सूल बाजार में किसी भी मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाता है। लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
कैंसर से बचने में विटामिन ई के फायदे
शोध के अनुसार भोजन या दवाओं के जरिये ली गई विटामिन ई की खुराक, लीवर कैंसर के खतरे को कम कर देती है। विटामिन ई चर्बी में घुलनशील होती है और यह एक एंटी ऑक्सीडेट की तरह काम करती है। साथ ही विभिन्न अध्ययनों के अनुसार यह बताया गया है कि यह डीएनए के नुकसान को भी रोकती है।
यह भी पढ़ें – विटामिन की खोज किसने की, जाने सब कुछ विटामिन के बारे में
लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में विटामिन ई के लाभ
लाल रक्त कोशिकाएं या Red Blood Cells शरीर में रेड ब्लड सेल्स यानि लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने में विटामिन-ई सहायक है। Red Blood Cells मुख्य रूप से शरीर में सभी अंगों तक ताजा ऑक्सीजन को पहुंचाने का काम करते हैं। रेड ब्लड सेल्स में कमी हो जाने पर अक्सर थकावट महसूस हो सकती है। प्रेग्नेंसी के दौरान विटामिन- ई का सेवन बच्चे को एनीमिया यानि खून की कमी से बचाता है।
मानसिक रोग से बचाव में विटामिन ई के फायदे
विटामिन ई और विटामिन सी से भरपूर डाइट पार्किसन जैसी घातक मानसिक बीमारी से बचाती है। इससे बचने के लिये विटामिन युक्त ताजी सब्जियां, नियमित व्यायाम, ग्रीन टी के साथ नियमित बॉडी चेकअप कराना बहुत जरुरी है। शरीर में विटामिन-ई की पर्याप्त मात्रा मानसिक तनाव, anxiety (चिंता) और अन्य समस्याओं को कम करने में मदद करती है।
विटामिन E इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक
विटामिन ई इम्यूनिटी बूस्टर की तरह भी काम करता है। ‘T-lymphocyte’ नाम की प्रतिरोधक कोशिकाओं के उत्पादन के लिए सबसे जरूरी यह विटामिन ट्राउट मछली, लाल शिमला मिर्च, बादाम में भरपूर मात्रा में मिलता है। ‘T-lymphocyte’ दो प्रकार के होते हैं – ‘रेगुलेटरी’ और ‘साइटॉक्सिक’. ‘रेगुलेटरी’ बाहरी तत्वों के शरीर में प्रवेश करने पर एंटीबॉडी का उत्पादन करती हैं। वहीं, ‘साइटॉक्सिक’ बैक्टीरिया और वायरस से संक्रमित कोशिकाओं को खत्म कर देती है।
AIDS से बचाव में सहायक विटामिन ई
AIDS एक प्रकार का संक्रामक यानी एक से दुसरे को और दुसरे से तीसरे को होने वाली एक गंभीर बीमारी है। एड्स का पूरा नाम acquired immunodeficiency syndrome है। उम्र बढ़ने के साथ या एड्स के विकास के दौरान घटी हुई सेलुलर प्रतिरक्षा में उच्च विटामिन ई आहार के सेवन से बिमारी में सुधार होता है। साथ ही AIDS संबंधी विभिन्न शोध में पाया गया कि vitamin e supplements एड्स थैरेपी में एक महत्वपूर्ण एजेंट की तरह काम करते हैं।
प्रजनन क्षमता को मजबूत करने में सहायक विटामिन ई
विटामिन ई ऑक्सीडेटिव तनाव को रोकने के लिए मददगार है। गर्भ धारण करने के लिये एक नियमित विटामिन ई पूरक आवश्यक है क्योंकि विटामिन ई एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है, जो कोशिका झिल्ली को क्षति से बचाने में मदद करता है।
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से प्रजनन क्षमता बेहतर होती है। हरी सब्जियों में मौजूद आयरन, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट महिला को कंसीव करने में मदद करते हैं।
विटामिन ई एमनियोटिक थैली (amniotic sac गर्भ में भ्रूण की रक्षा और सुरक्षा करती है) के टूटने की संभावना को रोकता है। विटामिन ई गर्भाशय के अस्तर को मोटा करने में भी सहायक है।
Polycystic Ovary Syndrome (PCOS) के उपचार में विटामिन ई सहायक
PCOS में महिलाओं के शरीर में सामान्य की तुलना में बहुत अधिक हार्मोन्स बनते हैं। हार्मोन में इस असंतुलन की वजह से एक ओवुलेशन होता है जिसकी वजह से पीरियड्स नियमित नहीं रहते हैं। जिससे प्रेग्नेंसी में भी समस्या आ जाती है। यह समस्या 20 से 30 साल की उम्र में ज्यादा होती है। जिसमें से 10 में से 1 महिला को होती है। यह सिंड्रोम एक हार्मोनल असंतुलन का कारण बनता है और शरीर की चयापचय दर को धीमा कर देता है। इसके उपचार के लिये विटामिन ई फायदेमंद साबित हो सकता है।
Green Tea Pine Ka Sahi Time, 12 Fayde Aur Tarika
Cystic Fibrosis रोग के उपचार में विटामिन ई के फायदे
सिस्टिक फाइब्रोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें मासिक धर्म के दौरान स्तन में सौम्य गांठ विकसित होती है, जिससे अक्सर सूजन और दर्द होता है। विटामिन ई इन ट्यूमर को कम कर सकता है। सिस्टिक फाइब्रोसिस में विटामिन ई के सप्लीमेंट खाने की सलाह दी जाती है। जिसका उद्देश्य विटामिन ई की कमी को दूर करना है।
पुरुषों के लिए फायदेमंद विटामिन ई
विटामिन ई शुक्राणु गतिशीलता को प्रभावित करने से मुक्त कणों को रोकने के द्वारा इसे बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। विटामिन ई स्पर्म काउंट को बढ़ाने में सहायक है। यह एक सुरक्षात्मक बाधा के रूप में कार्य करता है, जो शुक्राणुओं को हानिकारक कारकों से बचाने में मदद करता है। विटामिन ई से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ता है।
कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद विटामिन ई
विटामिन ई की कमी से कोलेस्ट्रॉल लेवल गड़बड़ हो सकता है। विटामिन ई कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करता है और शरीर में वसीय अम्लों के संतुलन को बनाए रखने में सहायता कर सकता है। इसके साथ ही यह थायराइड और पिट्यूटरी ग्रंथि के कार्य में होने वाले अवरोध को रोकता है।
यह भी पढ़ें – कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण व रामबाण इलाज
विटामिन ई के फायदे जानने के लिये देखें वीडियों
अधिकतर पूछे गए सवाल और जवाब (FAQ)
विटामिन E के स्रोत कौन से है ?
सूरजमुखी के बीज, बादाम का तेल, जैतून का तेल, ब्रोकली, पपीता आदि। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियों में भी विटामिन इ पाया जाता है।
विटामिन E की कमी से कौन सा रोग होता है ?
बाल और त्वचा से सम्बंधित रोग हो सकते है। शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है।
विटामिन ई कैप्सूल बालों में कैसे लगाएं
विटामिन इ कैप्सूल को नारियल के तेल या किसी भी तेल में मिलाकर लगाने से बाल मजबूत होते है।
इसके अलावा विटामिन इ कैप्सूल को दही के साथ अच्छी तरह मिक्स करके भी लगा सकते है।
विटामिन E के तेल का प्राइस कितना होता है
विटामिन E कैप्सूल का दाम क्वांटिटी और ब्रांड के हिसाब से अलग अलग होता है। जो 30 रुपये से 300 रुपये तक भी होता है।
Disclaimer : इस लेख (article) में बताये गए तरीके केवल जानकारी बढ़ाने अथवा ज्ञान में लाने के लिए है . यह मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं है . इसलिए कोई भी टिप्स आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें
सन्दर्भ:
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4578028/
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/21454177/
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3512361/
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC7011499/#:~:text=Vitamin%20E%2C%20a%20potent%20lipid,known%20to%20modulate%20immune%20function.
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/8140254/
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/32252736/
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6464074/
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/17959578/

Jilihot777, I’m feeling lucky today! Gonna try my hand at hitting that jackpot. Come on, lucky sevens! Lets goo jilihot777
Hey gamers! Heard about vin7773 and hopped on. The interface is pretty smooth, gotta say. Gives some good vibes! If you’re curious, check it out and see for yourself: vin7773
Alright, so I checked out 365phloginorg. Seems like a straight-up login portal – no frills, but potentially useful if you’re after easy access! Here’s the link: 365phloginorg